पंजाब के किसानों की मदद के लिए आगे आए रणधीर सिंह सुमन 500 रू की भेजी चेक ।लोगो से की मदद की अपील



महमूद आलम

बाराबंकी। पंजाब में भारी वर्षा और हिमाचल प्रदेश की नदियों से छोड़े गए पानी से आई विकराल बाढ़ ने पंजाब के ग्रामीण छेत्रों को तबाह कर दिया है। पंजाब के लगभग सात जिले भारी रूप से प्रभावित हुए हैं। खेत और घर जलमग्न हो गए हैं। किसानों के पास अपने पशुओं के लिए चारा भी नहीं बचा है। पंजाब में भारी और लगातार वर्षा से तथा हिमाचल प्रदेश से पानी के बहाव के साथ-साथ भारतीय बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण भारी तबाही मची हुई है। इतना ही नहीं बाढ़ के कारण पंजाब के कम से कम सात जिलों को हाई अलर्ट पर भी रखा गया है।खेत 3-4 फीट पानी में डूब गए हैं। जिससे फसले पूरी तरह से नष्ट हो गई है। पशुधन: पशु चारे की कमी के कारण परेशान हैं। हालात बहुत ही भयानक है। निचले घरों में पानी से डूब गए हैं और ऊंचे इलाकों में भी अब पानी घुसने लगा है।  जिसके बाद ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है ऐसे में सभी को पंजाब की मदद करनी होगी। पंजाब के किसानो की मदद के लिए अपील करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा की सभी को पंजाब की मदद के लिए आगे आना होगा। जिसकी शुरुआत उन्होंने बाराबंकी से की है। और पंजाब सरकार को पांच सौ रुपए भेज कर पंजाब के किसानो की मदद के लिए हाथ बढ़ते हुए सभी से इस आपदा के समय में सरकार को सहयोग किए जाने की अपील भी की है। और पंजाब सरकार के आपदा कोष में सहयोग कर पंजाब के किसानों के साथ एकजुटता दिखाने की अपील भी की है।



टिप्पणियाँ