डीआई राजिया बानो द्वारा थोक दवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर चलाया जा रहा है विशेष प्रर्वतन अभियान,स्थलीय सत्यापन



महमूद आलम 

बाराबंकी-आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 के आदेश एवं जिलाधिकारी बाराबंकी के निर्देश के क्रम में9 मार्च से जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो द्वारा समस्त थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का स्थलीय सत्यापन/निरीक्षण कर सत्यापन किया जा रहा है, निरन्तर जनपद में विशेष प्रर्वतन अभियान चलाया जा रहा है जिसके अर्न्तगत प्रतिष्ठानों के सर्वे के संदर्भ में गांधी नगर हेड पोस्ट ऑफिस स्थित मान्या इण्टरप्राइजेंज, नई सडक स्थित मौर्या फार्मेसी, अन्वारी बेहटा स्थित टी स्पून फार्मासियुटिकल्स इण्डिया प्रा0 लि0, धरम नगर बडेल स्थिल श्री गोपाल जी इण्टरप्राइजेज, सुधियामऊ स्थित एस0आर0 ड्रग हाउस, मुश्ंाीगंज स्थित लखन मार्केंट में विशाल इण्टरप्राइजेज, मन इण्टरप्राइजेज, वैश फार्मा, ए0एफ0 फार्मासियुटिकल्स, अभिषेक सर्जिकल एण्ड मेडिकल्स, खुशी फार्मा, पी0एस0 ट्रेडर्स, जय भारत इण्टरप्राइजेज एण्ड मेडिकल सप्लायर्स एवं फतेहपुर स्थित श्याम सुन्दर मेडिकल्स का निरीक्षण किया गया, दौरान निरीक्षण प्रतिष्ठान का औषधि लाइसेन्स, लाइसेन्स के प्रकार, प्रतिष्ठान का किरायानामा/भवन स्वामी  का वैध अभिलेख, प्रतिष्ठान में जाने का मार्ग भण्डारण हेतु प्रयाप्त व्यवस्था, फार्मासिस्ट/ कॉम्पीटेन्ट पर्सन की उपस्थिति, इत्यादि की जांच सुनिश्चित की जा रही है। कोडिनयुक्त कफ सिरप एवं नारकोटिक्स औषधियों की सघन जांच की गई, जाँच के उपरांत प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों को निरीक्षण आख्या में अंकित कर कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु सहायक आयुक्त (औषधि) अयोध्या मण्डल अयोध्या को प्रेषित किया गया, एवं साथ ही मेडिकल स्टोर में रखी विक्रयार्थ प्रदर्शित औषधियों में से 12 औषधि का नमूना संग्रहित कर जांच एवं विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। तथा प्रयोगशाला द्वारा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। साथ हीं यह भी अवगत कराना है कि लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन पाये जाने पर लाइसेन्स निलम्बन/निरस्तीकरण हेतु सहायक आयुक्त (औषधि) अयोध्या मण्डल अयोध्या को प्रेषित किया जायेगा।निरन्तर जनपद में विशेष प्रर्वतन अभियान चलाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ