आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल देवां में शत प्रतिशत रहा ,ICSC,ISC 10वीं/12वीं परीक्षा का परिणाम



 अरमान वारसी 

बाराबंकी-आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, देवां शरीफ में इस वर्ष एक बार फिर शानदार शैक्षिक उपलब्धि हासिल करते हुए हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के सफल होने से क्षेत्र में हर्ष और उत्सव का माहौल व्याप्त है। इस उत्कृष्ट परिणाम ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष अधिकांश विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी

प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इंटरमीडिएट (कक्षा 12 ) के

मेधावी छात्रों में आस्था यादव, सरताज शाह, अनश,बुशरा अज़ीम इरम,और सबी अशगर सहित कई विद्यार्थियों ने

उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। वहीं हाई स्कूल (कक्षा 10) में अवनी जायसवाल, दानिश अहमद,अरुण यादव, रागिनी यादव, रौनक वर्मा, श्लोक, खुशनुमा,

हिना फात्मा और सत्यम राजपूत जैसे छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूमा तिवारी ने इस उल्लेखनीय सफलता पर सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की

कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित प्रयास और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके

उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया और आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन

करते हुए अपने परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेंगे। प्रबंधन एवं शिक्षकगण ने भी इस सफलता

को विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और अनुशासन कापरिणाम बताया।

टिप्पणियाँ