जनेस्मा कालेज में समाजशास्त्र विषय के प्री-पी-एच०डी० कोर्सवर्क के छात्र छात्राओं की कार्यशाला का आयोजन



महमूद आलम

बाराबंकी-जवाहरलाल नेहरू पी०जी० कॉलेज, बाराबंकी में समाजशास्त्र विषय के प्री-पी.एच.डी कोर्स वर्क को समाजवैज्ञानिक प्रो० एम०पी० सिंह बिसेन, पूर्व प्राचार्य, राणा प्रताप पीजी कॉलेज सुलतानपुर ने अनुसंधान के विभिन्न आयामों पर अपना व्याख्यान दिया। इसके उपरांत डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विषय के संयोजक एवं जवाहरलाल नेहरू में पी०जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रो० सीताराम सिंह एवं प्रो० एम०पी० सिंह बिसेन के संयुक्त निर्देशन में अवलोकन या निरीक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन प्री-पी.एच.डी कोर्स वर्क की छात्रा संतोषा ने किया।

टिप्पणियाँ