महमूद आलम
सीओ सदर,महिला थाना प्रभारी, जैदपुर कोतवाल व डॉक्टर ने बताई ज़रूरी बातें।
ज़ैदपुर बाराबंकी। राजकीय पॉलिटेक्निक बरैया में बुधवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत जरनल एंड मेंटल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस,स्वास्थ्य,सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता ने छात्राओं को जरूरी बातें बताई। इस अवसर पर सीओ सदर सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि अवसाद में नही रहना है। मेहनत से पढ़ाई करना चाहिए। जिससे यह समय खराब न हो। और अब लड़की लड़का सब बराबर हो गए हैं। योग्यता के अनुसार नौकरी मिल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार छात्राओं व महिलाओं के लिए हर तरह से मदद और सहयोग कर रही है। जिला महिला थाना प्रभारी मुन्नी देवी ने छात्राओं को मिशन शक्ति से जुड़ी वह बरीख बातें बताई। जनको सुनकर छात्राओं ने नोट कर लिया। एक छात्रा को घर से कॉलेज और मोबाइल पर कैसे किया करना है सब बताया। स्वास्थ्य विभाग के डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन जीने के विषय में बताया। और खान पीन में अभी से सुधार के लाभ बताए। संस्था के प्रधानाचार्य वीके सिंह ने कहा कि निर्भीक व नियमित होकर पढ़ना चाहिए। सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने छात्रों से कहा कि कोई बात अभिभावक से नही छिपानी चाहिए। सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। उनको हमेशा मोबाइल में सेफ कर के रखना चाहिए। इस अवसर पर प्रीति सिंह,पूनम वर्मा,विकास कुमार,सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें