उमेश श्रीवास्तव
भारतीय मजदूर संघ बाराबंकी जिला सम्मेलन सम्पन्न। बाराबंकी -भारतीय मजदूर संघ बाराबंकी के जिला सम्मेलन का उद्घाटन जिला कोआपरेटिव बैंक के सभागार में सम्पन्न हुआ।
भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह जी , प्रदेश मंत्री राय प्रदीप चन्द जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डाक्टर रामशंकर भाईसाहब जी ,जिला प्रचारक रवि भाईसाहब जी,उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री हरिशरण मिश्रा जी के द्वारा दीप जलाकर किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रमुख अयोध्या श्री वीरेन्द्र प्रताप भाईसाहब जी, जिला कार्यवाह सुधीर भाईसाहब जी, , बी एम एस के अयोध्या विभाग प्रमुख जे पी सिंह जी भाईसाहब। जिला अध्यक्ष श्री देवराज त्रिपाठी जी के द्वारा भारत माता,श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी, भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन की घोषणा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री राय प्रदीप चन्द जी द्वारा किया। सम्मेलन में सभी आये पदाधिकारियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के मिडिया के ब्यूरो चीफ, संपादक पत्रकार साथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
भारतीय मजदूर संघ जिला बाराबंकी में निम्न पदाधिकारी चयनित हुआ।
---------------------------------------
संरक्षक- देवराज त्रिपाठी
जिलाध्यक्ष - कमल किशोर मिश्र
जिला मंत्री - बी एन सिंह
उपाध्यक्षगण- अवधेश कुमार शुक्ल, देवदत्त पान्डेय, श्रीमती रीतू कश्यप, श्रीमती शीला चौहान, अनिल कुमार वर्मा।
कोषाध्यक्ष - लवप्रसाद मौर्या।
संगठन मंत्री - आर पी सिंह जी।
सहसंगठन मंत्री - कृष्ण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती शशिवाला।
प्रचार मंत्री - कुलदीप प्रताप।
सह प्रचार मंत्री - संदीप कुमार मिश्रा, राजीव कुमार।
कार्यकारिणी सदस्य - कृष्ण कुमार मिश्र, राजकिशोर सिंह, राजकुमार वर्मा जी, विनोद कुमार गिरि, महेन्द्र कुमार ,श्री अखिलेश कुमार श्रीवास्तव।
तहसील अध्यक्ष -
रामनगर - यशपाल सिंह
सिरौलीगौसपुर - सुरेश कुमार द्विवेदी
हैदरगढ़ - विजय कुमार गोस्वामी।
फतेहपुर - रूपेश कुमार पाठक।
ब्लाक हरख अध्यक्ष -बेचनलाल वर्मा।
जिला अध्यक्ष कमल किशोर मिश्र ने आये समस्त अतिथियो के प्रति आभार और धन्यवाद दिया।
--------------------------------------
सांस्कृतिक गौरव संस्थान के प्रान्तीय महामंत्री वावू मिश्रा जी ने सांस्कृतिक गौरव संस्थान के जिला कार्यकारिणी के गठन की घोषणा किया। जिसमें
अध्यक्ष - कृष्ण कुमार मिश्र
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - मुन्ना लाल वर्मा, उपाध्यक्ष - अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य, ए के शुक्ल, बेचनलाल वर्मा बनाये गये।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें