अरमान वारसी
बाराबंकी-देवा शरीफ के नुमाइश ग्राउंड पर बिग बॉस टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सीओ सदर संगम सिंह जी ने इस टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया पहला मैच बालाजी मेमोरेंडम अलीगढ़ और चंदौसी चैलेंजर के बीच शुरू हुआ जिसमें बालाजी क्लब अलीगढ़ ने 53 रन से यह मैच जीत लिया इस टूर्नामेंट के आयोजन धनंजय शर्मा जी और लालू जी ने काफी मेहनत करने के बाद उत्तर प्रदेश की कोने-कोने से टीमों को बुलाया है और यह टूर्नामेंट 12 अप्रैल से चलकर 16 अप्रैल तक चलेगा ग्राउंड के चारों तरफ होर्डिंग्स लगाया है और मुख्य पंडाल के अलावा खिलाड़ियों के लिए कैंप लगाकर अच्छी व्यवस्था की गई है सीओ सिटी संगम सिंह ने पिच पर जाकर बैटिंग की और खिलाड़ियों की प्रशंसा की ।इस मौके पर रिज्जू ,आदिल वारसी ओबैदुर रहमान समेत कई वार्डो के सभासद मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें