ICSC,ISC 10वीं/12वीं परीक्षा में श्री साईं इण्टर कालेज के छात्र ,छात्रा ने किया नाम रोशन



उमेश श्रीवास्तव 

बाराबंकी-आई सी एस सी एवं आई एस सी द्वारा घोषित किए गए  10वीं/12वीं] के परीक्षा परिणामों में श्री साईं इण्टर स्कूल कैनाल रोड शुक्लाई के छात्र/छात्रा  प्रतिमा वर्मा 98.75 %, आर्या जायसवाल 97.75% ने इंटरमीडिएट परीक्षा ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। साथ ही हाईस्कूल में नवीन कुमार 92.6% संस्तुति 92% , निहाल 91.8 %  ने  हासिल कर न केवल विद्यालय का, बल्कि अपने परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया ।

अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिमा वर्मा , आर्या जायसवाल एवं संस्तुति ने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बनाया। उन्होंने प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। भविष्य में वे [डॉक्टर/इंजीनियर कानूनवेत्ता बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

विद्यालय के चेयरमैन डी के वर्मा ने विद्यार्थी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह विद्यार्थीयों  की कड़ी मेहनत और हमारे शिक्षकों के उत्कृष्ट शिक्षण का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय से ऐसे मेधावी छात्र निकल रहे हैं।"

​इस अवसर पर विद्यार्थी के माता-पिता ने भी अपनी खुशी जाहिर की और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने मेधावी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर राजीव कुमार, आर पी सिंह, आशुतोष दीक्षित, आयुषी शुक्ला, अंजली गुप्ता, नीरज वर्मा , राम चंद्र आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ