राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान का आयोजन



उमेश श्रीवास्तव 

बाराबंकी-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज  सतरिख बाराबंकी में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान का आयोजन प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता  चौधरी जी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य  श्रीमती प्रीति यादव, विशिष्ट अतिथि  डॉo अर्चना पांडे प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर  कॉलेज सफदरगंज एवं श्रीमती  नंदिता  सिंह प्रधानाचार्या पीoएमo श्रीo राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी रहीं। साथ ही  विशिष्ट  अतिथियों में  टीo आरo सीo महाविद्यालय सतरिख के प्राचार्य डॉ गिरजा शंकर , कला  संकाय से श्रीमती समिधा  श्रीवास्तव तथा फार्मेसी विभाग से निगारिस जी, विद्यालय अभिभावक- शिक्षक संघ के अध्यक्ष  श्री रमेश प्रसाद  एवं अन्य सम्मानित अभिभावक उपस्थित रहे। मुख्य  अतिथि  महोदया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करते हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्या द्वारा मुख्य अतिथि महोदया को पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया । विद्यालय की छात्राओं द्वारा टीका कर और शिक्षिकाओं द्वारा पुष्प भेंट कर सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया । विद्यालय की छात्रा कुo यशी श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना की अत्यंत मनमोहक प्रस्तुति द्वारा साँस्कृतिक  कार्यक्रम  का शुभारंभ किया । सम्मानित    अतिथियों का स्वागत  कक्षा 10 की छात्राओं ने स्वागत गीत 'स्वागतम' पर मनोरम नृत्य प्रस्तुति द्वारा   किया  जिसको  सभी ने बहुत सराहा। इस अवसर विद्यालय की छात्राओं द्वारा अपनी  गायन, नृत्य, अभिनय कला का प्रदर्शन भजन, लोकगीत एवं हास्य नाटिका के रोचक प्रस्तुतिकरण द्वारा किया जिसकी प्रशंसा सभी दर्शकों ने दिल खोलकर तालियों की  गूँज  के साथ की।  मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति यादव जी एवं  विद्यालय की  प्रधानाचार्या महोदया द्वारा विद्यालय की मेधावी छात्राओं- कुमारी निशा यादव  कक्ष 11 जीव विज्ञान वर्ग तथा कुमारी माही वर्मा कक्षा 10 गृह विज्ञान वर्ग को मिशन पहचान परीक्षा में  तहसील तथा जनपद स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ  ही जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान विजेता कक्षा 12 की  छात्रा कुo साक्षी, विद्यालय स्तर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान पाने के  लिए  कक्षा 11 की छात्रा  चाँदनी कुमारी, चित्रकला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा 10 की कुo राधा रावत , नियमित उपस्थिति के लिए कक्षा 12 की  कुo अंजू यादव एवं कक्षा 11 की छात्रा कुo यशी श्रीवास्तव को All -Round Excellence   के लिए मुख्य अतिथि महोदया द्वारा पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।*

    *तदुपरांत मुख्य अतिथि  द्वारा विद्यार्थियों को आशीर्वचन के  रूप में  बालिकाओं को हर क्षेत्र में  बालकों  के  बराबर  ही अपनी  उपस्थिति  दर्ज कराने  के  लिए  निरंतर प्रयासरत रहने  के लिए  प्रेरित किया गया। साथ ही महोदया ने विद्यालय की  प्रधानाचार्या  एवं समस्त शिक्षकगण की शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन   पर बधाई दी एवं वार्षिकोत्सव के भव्य औऱ सफल आयोजन के लिए  विशेष रूप से  विद्यालय परिवार के  समस्त सदस्यों के प्रयासों और  परिश्रम  की भूरि -भूरि प्रशंसा की  और  उनको हार्दिक  बधाई दी।*

टिप्पणियाँ