देवा शरीफ में लखनऊ हेल्थ केयर की तरफ से फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन



अरमान वारसी 

 बाराबंकी-देवा शरीफ में लखनऊ हेल्थ केयर की तरफ से फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया आज नगर पंचायत देवा शरीफ में फ्री स्वास्थ्य कैंप का आयोजन डॉक्टर शहाबुद्दीन साहब ने अपने कई साथी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर इस कैंप का आयोजन किया ।जिसमें हर तरह के मरीज को जांच करके उनको फ्री दवा वितरण की गई ।इसके अलावा मरीजों की फ्री खून की जांच भी करवाई और शुगर के मरीजों को शुगर चेक करने वाली मशीन का भी वितरण किया गया ।डॉक्टर शहाबुद्दीन साहब हर साल कैंप लगाकर गरीब मरीज को मुफ्त में दवा वितरण करते हैं । इस स्वास्थ शिविर में  सदर विधायक सुरेश यादव भी  उपस्थित रहे ।और अपने हाथों से बहुत सारे शुगर के मरीजों को शुगर चेक करने वाली मशीन वितरित की । सदर विधायक ने बुजुर्ग महिलाओं को अपनी गाड़ी से कम्बल निकाल कर बाँटे ।इस मौके पर सदर विधायक सुरेश यादव जी और उनके साथ में गुड्डू मिश्रा जी देवा शरीफ के कई बार के सभासद रहे रिजवान अहमद उर्फ रिज्जू, साथ में राइन बिरादरी के प्रदेश अध्यक्ष शरीफ अहमद वारसी मोहम्मद सुफियान मोहम्मद सुहैल जुबेर अहमद मोहम्मद आमिर आदि मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ