पेयजल प्याऊ का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी राहत


उमेश श्रीवास्तव 

बाराबंकी-भीषण गर्मी को देखते हुए भाजपा नेता प्रमोद तिवारी के प्रयास से विकास बगावान रोड पर स्थापित पेयजल प्याऊ का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अवधेश श्रीवास्तव एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए प्रमोद तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है तथा क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को शीतल पेयजल वितरित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

टिप्पणियाँ